गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया पीएम श्री एयर एंबुलेंस से जबलपुर से भोपाल पहुंचे

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया पीएम श्री एयर एंबुलेंस से जबलपुर से भोपाल पहुंचे

कटनी -रीठी सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम हरदुआ के पास कल हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज़ विनय पासतारिया को जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया। श्री पासतारिया एयर एंबुलेंस से  जबलपुर के डुमना विमान तल से भोपाल रवाना हुए।

सी एम एच ओ डाक्टर आर के आठ्या ने बताया कि कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर  रायसेन जिले के बरेली निवासी 35 वर्षीय मरीज श्री विनय पासतारिया को सीरियस हेड इंजुरी होने की वजह से  आज गुरुवार को प्रातः  बजे जबलपुर के डुमना विमान तल से पी एम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज  भेजा गया। 

इसमें गंभीर रूप से घायल  श्री  विनय पासतारिया रायसेन जिले के बरेली गांव के निवासी हैं। सीरियस हेड इंजुरी की वजह से श्री पासतारिया को आज गुरुवार को सुबह पी एम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल रवाना किया गया। बताते चलें कि श्री पासतारिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बुधवार 25 सितंबर को ही कटनी जिला चिकित्सालय से जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किये जाने के बाद आपात स्थिति में उपचार के लिये पीड़ित को इस सेवा का उपयोग कर बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर उच्च चिकित्सा संस्थान भेजा जाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीते 12 सितंबर को अपने बहोरीबंद प्रवास के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भी पी एम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया पीएम श्री एयर एंबुलेंस से जबलपुर से भोपाल पहुंचे | Khabar Digital | Khabar Digital