Railway Alert News: 'अर्नब' तूफान के चलते 66 ट्रेनों पर पड़ा असर, यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Railway Alert News: 'अर्नब' तूफान के चलते 66 ट्रेनों पर पड़ा असर, यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

चक्रवात 'अर्नब' की वजह से हुई भीषण बारिश ने ओडिशा के गंजाम जिले में भारी तबाही मचाई है. बारिश के बाद उफान पर आई बहुदा नदी का पानी जब दो रेलवे पुलों के पास खतरे के निशान को पार कर गया, तो सुरक्षा के लिहाज से बृहस्पतिवार को हावड़ा-चेन्नई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन 36 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 30 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 8 अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया या उनके समय में फेरबदल किया गया.

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने जहां 24 ट्रेनें रद्द कीं और 22 का रास्ता बदला, वहीं साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) ने 12 ट्रेनें रद्द कीं और 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया. रद्द की गई मुख्य गाड़ियों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी और सिकंदराबाद जाने वाली विशाखा एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा शालीमार-मंगलुरु विवेक एक्सप्रेस, शालीमार-वास्को डि गामा एक्सप्रेस और हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.

रेलवे अफसरों का कहना है कि चक्रवात के प्रभाव से गंजाम जिले में रिकॉर्ड 550 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे बहुदा नदी पर बना बाघलाटी बांध लबालब हो गया. बांध से पानी छूटने के बाद इच्छापुरम और जाधुपुडी के बीच स्थित रेलवे पुलों के पास जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. फिलहाल रेलवे की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पानी घटने के बाद ट्रैक को सुरक्षित पाए जाने पर ही ट्रेन सेवाएं दोबारा बहाल की जाएंगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी