मध्य प्रदेश में चक्रवात 'दाना' का असर: रीवा, जबलपुर और शहडोल में बारिश की संभावना

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्य प्रदेश में चक्रवात 'दाना' का असर: रीवा, जबलपुर और शहडोल में बारिश की संभावना

खबर डिजिटल/भोपाल: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' ने अब अपनी तीव्रता खो दी है और यह हवा के ऊपरी स्तर में चक्रवात के रूप में बदल गया है। वर्तमान में यह ओडिशा के तट पर स्थित है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात का असर सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान गुना में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 25 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, ओडिशा के तट पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि आने वाले दो दिनों में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने से पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में रात का तापमान बढ़ सकता है, जबकि दिन के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में चक्रवात 'दाना' का असर: रीवा, जबलपुर और शहडोल में बारिश की संभावना | Khabar Digital | Khabar Digital