श्री दादाजी धाम खंडवा में नौकरी, शराब की लत छुड़ाने की लगाई गुहार… दानपेटियों में निकले लाखों रुपये

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

श्री दादाजी धाम खंडवा में नौकरी, शराब की लत छुड़ाने की लगाई गुहार… दानपेटियों में निकले लाखों रुपये

खंडवा/खबर डिजिटल/ गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री दादाजी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उदारता भी देखने को मिली। पर्व के तीसरे दिन मंदिर की दान पेटियां खोले जाने पर बड़ी मात्रा में नकद दान प्राप्त हुआ। ट्रस्ट के अनुसार, वर्षभर की दान पेटियों और गुरु पूर्णिमा के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रसीदों के माध्यम से प्राप्त नकद दान को मिलाकर अब तक कुल 35 लाख 78 हजार 752 रुपये का योगदान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अपनी विभिन्न मनोकामनाओं से जुड़ी अर्जियां भी मंदिर में अर्पित कीं।

37 दान पेटियों से मिले 18.85 लाख रुपये
शुक्रवार शाम श्री दादाजी धाम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में दान पेटियां खोली गईं। इस दौरान मंदिर परिसर में नियमित रूप से रखी गई 15 दान पेटियों और गुरु पूर्णिमा मेले के लिए लगाई गई 22 अतिरिक्त पेटियों की गिनती की गई। सभी 37 दान पेटियों से कुल 18 लाख 85 हजार 752 रुपये नकद प्राप्त हुए। गिनती में सबसे अधिक 10 रुपये के नोट मिले। वहीं, पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने रसीद कटवाकर 16.93 लाख रुपये का दान भी जमा कराया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-lpg-biometric-ekyc-deadline-16-august-domestic-gas-consumers/

ऑनलाइन दान का आंकड़ा अभी बाकी
श्री दादाजी धूनीवाला पब्लिक आश्रम ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी सुभाष नागोरी ने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त दान का अंतिम विवरण बैंक से मिलना अभी शेष है। सोमवार को बैंक स्टेटमेंट मिलने के बाद कुल दान की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी। ट्रस्ट का अनुमान है कि ऑनलाइन माध्यम से भी 10 से 15 लाख रुपये तक का दान प्राप्त हुआ है। दान पेटियों में जमा राशि की गिनती के लिए करीब 30 सेवादारों ने लगभग छह घंटे तक लगातार कार्य किया।

मनोकामनाओं से भरी मिलीं अर्जियां
दान पेटियों से नकदी के साथ कई श्रद्धालुओं की मनोकामना पत्र भी निकले। किसी ने दादाजी महाराज से चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफलता और अच्छी जगह इंटर्नशिप मिलने की प्रार्थना की, तो किसी ने शराब की लत से मुक्ति की कामना की। एक अन्य श्रद्धालु ने गलत संगत से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करते हुए परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की विनती की। इसके अलावा दान पेटियों से करीब पांच ग्राम वजन के चांदी के दो छोटे निशान भी प्राप्त हुए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-schools-open-sunday-monday-holiday-sawan-mahakal-ride/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

श्री दादाजी धाम खंडवा में नौकरी, शराब की लत छुड़ाने की लगाई गुहार… दानपेटियों में निकले लाखों रुपये | Khabar Digital | Khabar Digital