कुठला थाना आत्मदाह मामले में वृद्ध की मौतइंद्रानगर चौराहे पर शव रखकर स्वजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कुठला थाना आत्मदाह मामले में वृद्ध की मौतइंद्रानगर चौराहे पर शव रखकर स्वजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर गंभीर आरोप

खबर डिजिटल कटनी-- कुठला थाना परिसर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले इंद्रानगर निवासी दलपत पटेल (60) की जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव कटनी पहुंचने पर इंद्रानगर तिराहे पर स्वजनों और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वजन शव को चौराहे पर रखकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।स्वजनों का आरोप था कि चोरी के एक मामले में दलपत पटेल के बेटे मोहित की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की थी। परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और बेटी को भी मामले में आरोपी बनाने की धमकी दी गई। इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर दलपत पटेल ने आत्मघाती कदम उठाया।थाना पहुंचकर खुद को लगाई थी आगबताया गया कि चोरी के मामले में पुलिस ने दलपत पटेल के बेटे मोहित पटेल को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान कुछ जेवर बरामद होने की बात सामने आई थी। जेवरों की बिक्री से जुड़े साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही थी।इसी दौरान शुक्रवार को दलपत पटेल ऑटो से कुठला थाना पहुंचा। थाना गेट के बाहर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलते हुए थाना परिसर की ओर चला गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।एक घंटे से अधिक समय तक चौराहे पर प्रदर्शनशनिवार को शव कटनी पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के स्वजन शव को इंद्रानगर चौराहे पर ही रखने की मांग पर अड़ गए। एंबुलेंस से शव उतारकर चौराहे पर रख दिया गया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और करीब एक घंटे से अधिक समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।स्वजनों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी के साथ कथित मारपीट और बेटी को मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि दलपत के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें उससे मिलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया।अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटाया शवप्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार अवंतिका तिवारी, एसडीओपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा और एसडीओपी अनिमेष द्विवेदी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्वजनों से चर्चा कर मामले की जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।परिवार को मामले में किसी अन्य सदस्य को परेशान नहीं किए जाने का भी आश्वासन दिया गया। तहसीलदार ने शासन की ओर से परिवार को त्वरित सहायता के रूप में 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्वजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कुठला थाना आत्मदाह मामले में वृद्ध की मौतइंद्रानगर चौराहे पर शव रखकर स्वजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital