MP में 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी… बीजेपी-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने की पूरी तैयारी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP में 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी… बीजेपी-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने की पूरी तैयारी

ग्वालियर/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव मैदान में उतर चुके आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत में सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। दामोदर यादव ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश की 72 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार कर ली है।

राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की सोच
दतिया उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद दामोदर यादव ने पार्टी के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि आजाद समाज पार्टी अब प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में अधिक सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

दतिया में मिले वोट को बताया बड़ी उपलब्धि
दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा था, लेकिन आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने भी उल्लेखनीय संख्या में वोट हासिल किए।दामोदर यादव को चुनाव में 22,527 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने इन वोटों को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मध्यप्रदेश में संगठन के विस्तार के संकेत दिए थे।

Special News: ‘शाह’ से ‘मोहन’ की मुलाकात… MP में सियासी हलचल तेज, क्या है मायने?

निकाय चुनावों में भी उतरने की तैयारी
दामोदर यादव ने स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी को मैदान में उतारने की बात कही थी। साथ ही दावा किया था कि आजाद समाज पार्टी आने वाले नगर निकाय चुनावों में अपना खाता खोलने की कोशिश करेगी। अब 72 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में पार्टी की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

आरक्षण के मुद्दे पर दामोदर यादव का बड़ा बयान
वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर भी दामोदर यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण समाप्त करने का अधिकार या ताकत किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं है। दामोदर यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल या सरकार ने आरक्षण खत्म करने की कोशिश की, तो इसका राजनीतिक तौर पर गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर किसी भी तरह का बदलाव करने की कोशिश करने वाले दल का राजनीतिक भविष्य प्रभावित हो सकता है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का दावा
दामोदर यादव के इस ऐलान से साफ है कि आजाद समाज पार्टी मध्यप्रदेश में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से 72 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति का दावा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरे राजनीतिक विकल्प के तौर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले वक्त में आजाद समाज पार्टी जनता के बीच कितना असर डाल पाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा, फिलहाल दामोदर यादव के बयान ने मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में आई नेपाल जैसी बाढ़… सांसद ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP में 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये पार्टी… बीजेपी-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने की पूरी तैयारी | Khabar Digital | Khabar Digital