BJP Leader Died: भाजपा नेता की दर्दनाक मौत! स्कॉर्पियो ने कुचला, हत्या के एंगल से जांच शुरू

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP Leader Died: भाजपा नेता की दर्दनाक मौत! स्कॉर्पियो ने कुचला, हत्या के एंगल से जांच शुरू

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि उनका शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ. देवेंद्र ठाकुर अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सागर रोड स्थित मडियहार नर्सरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया.

भाजपा नेता की मौत

घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. जैसे ही भाजपा नेता की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैली, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग मौके पर पहुंच गए. इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया.

हादसा या जानबूझकर कुचला गया

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन आगे-पीछे किया, जिससे मामला केवल सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर कुचलने का लगने लगा. घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिसके बाद हिट एंड रन के साथ हत्या की आशंका भी जताई जा रही है.

जयंत मलैया के करीबी समर्थक थे देवेंद्र ठाकुर

बताया जा रहा है कि देवेंद्र ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के करीबी समर्थक थे. वह कोरांसा बरमासा क्षेत्र के निवासी थे, जहां हाल ही में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन भी हुआ था. हादसे के समय वह अपनी बाइक एमपी 34-5650 से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान एमपी 04 एसजे 0999 नंबर की स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी.

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद आरोपी वाहन को सागर रोड बाईपास स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार होने की जानकारी सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आनंद कलादगी खुद मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए. एडिशनल एसपी एसएस भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे समेत पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं. पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सिद्धार्थ मलैया समेत कई भाजपा नेताओं और समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

BJP Leader Died: भाजपा नेता की दर्दनाक मौत! स्कॉर्पियो ने कुचला, हत्या के एंगल से जांच शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital