​दमोह: गढ़ाकोटा से वसूली कर लौट रहे व्यापारी से 7 लाख की लूट, बाइक से टक्कर मारकर गिराया, हालत गंभीर, पुलिस की जांच जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​दमोह: गढ़ाकोटा से वसूली कर लौट रहे व्यापारी से 7 लाख की लूट, बाइक से टक्कर मारकर गिराया, हालत गंभीर, पुलिस की जांच जारी

​दमोह/ खबर डिजिटल/ जिले में मंगलवार रात दमोह-सागर रोड पर परसौरिया गांव के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को निशाना बनाया। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर कट्टा अड़ाकर करीब 7 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

​वसूली कर लौट रहे थे व्यापारी

​जानकारी के अनुसार, दमोह के किसान भवन के पास दुकान संचालित करने वाले प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी राजा सिंधी (राजकुमार नागदेव) का व्यापार गढ़ाकोटा तक फैला हुआ है। मंगलवार को वे बकाया पैसों की वसूली के लिए गढ़ाकोटा गए थे। रात में जब वे वसूली की बड़ी रकम लेकर अपनी बाइक से वापस दमोह लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-yadav-ujjan-visit-ayurvedic-aiims-announcement-hariyakhedi-water-project/

​साजिश के तहत मारी टक्कर

​परसौरिया गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी की बाइक में जोरदार टक्कर मारी। संतुलन बिगड़ने के कारण राजा सिंधी सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में व्यापारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उन पर कट्टा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

​पुलिस जांच और पुराना इतिहास

​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। डायल 112 की मदद से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सागर नाका चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह उक्त व्यापारी पर पहला हमला नहीं है, उन पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिससे पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के कोण से भी जांच कर रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur/mungwani-road-construction-negligence-mprda/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस