दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शासकीय कर्मचारी के कार्यालय में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 23 लाख रुपये से अधिक का मशरूखा जब्त किया है। जिन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सूचना पर की कार्रवाई
जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नगर की ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राजस्व पटवारी शिवशंकर पटेल के शासकीय कार्यालय में जुआ खिलाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को कार्यालय आवास के बाहर लोग जुआ फड़ संचालित मिला, जहां से पुलिस को 3 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद सहित मोबाइल, स्कूटी और कार जब्त की है। पुलिस ने पटवारी सहित 10 आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में मौके से संजय उर्फ संजू पिता वेदप्रकाश चक्रवर्ती 57 साल निवासी गार्डलाईन, राजू पिता शंकर लाल राय 35 साल निवासी गार्डलाईन, एफाज पिता स्व. बदरूध्दीन खान 41 साल निवासी पथरिया फाटक,मनीष पिता एनडी. अवस्थी 45 साल निवासी लोको, मनीष पिता मूलचन्द्र जाटव 42 साल निवासी पथरिया फाटक, अभिषेक पिता महेश सिह ठाकुर 39 साल निवासी समन्ना, मोनू गोरी पिता महबूब गोरी 40 साल निवासी धरमपुरा, महेन्द्र पिता रामस्वरूप मिश्रा 54 साल निवासी बादकपुर, दीपचन्द्र पिता केएल अग्रवाल 50 साल निवासी विवेकानंद दमोह, एसएस पिता घनश्याम पटैल 60 साल निवासी मांगज वार्ड 4 शामिल है। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, महेश यादव, देवेन्द्र रैकवार, अजीत दुबे, आरक्षक, नरेन्द्र पटेरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आयुष मिश्र, कृष्णकांत व्यास की भूमिका रही।









