दमोह: संघ को किताब, अखबार और भाषणों से नहीं, संघ आकर जानिए… युवा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दमोह: संघ को किताब, अखबार और भाषणों से नहीं, संघ आकर जानिए… युवा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को दमोह नगर के तहसील मैदान में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न खंडों से आए 5 हजार से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने इस दौरान संघ के वक्ताओं के ओजस्वी और राष्ट्रवादी विचार सुने तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात किया।

स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार एवं गुरु गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्राचार्य डी.के. मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. पटेल, संघ के प्रांत प्रचारक बृजकांत जी तथा जिला संघचालक अश्वनी नामदेव जी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने सामर्थ्य और ज्ञान से किसी भी परिस्थिति को बदल सकते हैं।

संघ को लेकर भ्रांतियों पर प्रहार
प्रांत प्रचारक बृजकांत जी ने कहा कि संघ को लेकर समाज में कई भ्रांतियां और झूठ फैलाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता आंदोलन में संघ और उसके संस्थापक डॉ. हेडगेवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेजों के सामने ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष करने के कारण डॉ. हेडगेवार को अंग्रेजी शासन के विरुद्ध षड्यंत्रकारी तक घोषित किया गया।उन्होंने कहा कि संघ ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ वन सत्याग्रह, विभाजन के समय पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की रक्षा और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि संघ को समझने के लिए किताबों और भाषणों पर नहीं, बल्कि स्वयं संघ में आकर अनुभव करें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-today-big-announcement-for-mp-former/

पंच परिवर्तन और सांस्कृतिक गर्व का संदेश
प्रांत प्रचारक ने बताया कि शताब्दी वर्ष पर संघ ने समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन को लक्ष्य बनाया है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि ज्ञान है और हमें अपनी भाषा, संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए।

प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के दुर्लभ समाचार पत्र, गुमनाम नायकों का योगदान, भारत की प्राचीन धरोहर, संविधान और देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, कार्य और विचारों को जाना।

चर्चा सत्र के साथ समापन
उद्बोधनों के पश्चात युवाओं का खंडवार चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पंच परिवर्तन और संघ की कार्यपद्धति पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद संघ गीत का गायन, समरसता भोज एवं कल्याण मंत्र के साथ आयोजन का समापन किया गया।

हिंदू रथ को किया गया रवाना
कार्यक्रम के उपरांत 15 से 30 जनवरी तक जिले में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों के प्रचार हेतु रथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। आगामी दिनों में जिले के 167 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जानकारी रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Y-d8-rDo5Fg
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दमोह: संघ को किताब, अखबार और भाषणों से नहीं, संघ आकर जानिए… युवा सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद | Khabar Digital | Khabar Digital