कटनी में दिनदहाड़े सोने के कणों की लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का लगाया आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में दिनदहाड़े सोने के कणों की लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का लगाया आरोप

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- शहर के रचना नगर निवासी एक स्वर्ण कारीगर ने पुलिस अधीक्षक कटनी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसके घर में खरीदारी के बहाने आए कुछ अज्ञात लोगों ने छलपूर्वक लगभग 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के कणों से भरी थैली चोरी कर ली। पीड़ित का कहना है कि घटना के बावजूद स्थानीय पुलिस चौकी ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।शिकायतकर्ता अविनेश सोनी (लकी सोनी) निवासी रचना नगर, गली नंबर 1, वार्ड क्रमांक 5, थाना कोतवाली, कटनी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच कुछ लोग सोने के कण खरीदने के बहाने उसके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने चतुराई और छल से उसकी लगभग 5–6 लाख रुपये मूल्य के सोने के कणों से भरी थैली गायब कर दी। घटना के समय उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद वह तत्काल बस स्टैंड चौकी पहुंचा, लेकिन वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसका आरोप है कि चौकी प्रभारी ने इसे उसकी लापरवाही बताते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।अविनेश सोनी का कहना है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें आरोपियों की गतिविधियां कैद हैं। साथ ही, आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए एक मोबाइल नंबर 7700902037 का भी विवरण उसके पास है। पीड़ित के अनुसार, घटना के अगले दिन तक इस नंबर पर संपर्क हुआ, लेकिन उसके बाद से मोबाइल बंद आ रहा है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करने, चोरी गए सोने की बरामदगी कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे एक छोटे स्वर्ण कारीगर हैं और अपने घर से ही कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में दिनदहाड़े सोने के कणों की लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का लगाया आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital