भोपाल/खबर डिजिटल/ पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता Deepak Joshi ने शाहपुरा थाने और साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ महिलाओं द्वारा फेसबुक और व्हाट्सएप से फोटो क्रॉप कर उन्हें वायरल करने तथा आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ प्रसारित करने की धमकी दी जा रही है। पूर्व मंत्री ने इस मामले में साइबर सेल, पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।
बुधनी उपचुनाव:कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा में शामिल - Khabar Digital
वहीं, उनकी पत्नी Pallavi Raj Saxena ने भी अलग शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कुछ महिलाएं स्वयं को दीपक जोशी की पत्नी बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों में भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रही हैं।
शिकायत के अनुसार, "मूंगफली दीपक जोशी" नाम से संचालित व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप के माध्यम से कथित रूप से पूर्व मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (पूर्व आईपीसी) और साइबर कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी? 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट - Khabar Digital









