खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कटनी जिले में देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति आदेश में यह घोषणा की गई।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी सूची में कटनी जिला अध्यक्ष के पद पर पारस जैन और जिला महामंत्री के पद पर देवांश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।देवांश श्रीवास्तव की नियुक्ति के बाद भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने देवांश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ देवांश श्रीवास्तव संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
देवांश श्रीवास्तव बने कटनी जिला युवा मोर्चा महामंत्री, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









