Dewas Breaking News : सतवास में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हंगामा… दंपति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dewas Breaking News : सतवास में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हंगामा… दंपति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ सतवास नगर के वार्ड क्रमांक 5 में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए। सतवास तहसीलदार अरविंद दिवाकर नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाए जा रहे मकान के मालिक संतोष व्यास और उसकी पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने नगर परिषद की जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंके। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके से भगाना पड़ा।

नाली अतिक्रमण को लेकर की गई थी शिकायत
वार्ड क्रमांक 5 निवासी मोहनदास पिता रामदास बैरागी ने तहसीलदार को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी संतोष व्यास ने सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है, जिससे नाली जाम हो गई और पानी की निकासी बाधित हो रही थी। शिकायत के बाद मंगलवार को तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया था, जहां विवाद की स्थिति बनी थी।इसके बाद बुधवार को तहसीलदार अरविंद दिवाकर नगर परिषद की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे और कार्रवाई शुरू की गई।

दंपति को इंदौर किया गया रेफर
कार्रवाई के दौरान संतोष व्यास और उसकी पत्नी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। आग लगते देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है।

एसडीओपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-mahidpur-road-minor-molestation-case-violence-protest/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस