विक्की राजपुरोहित/धार/खबर डिजिटल/ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धार स्थित भोजशाला में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने इस वर्ष एक नया इतिहास रच दिया। शोभायात्रा लालबाग से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भोजशाला परिसर पहुंची। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
जयकारों से गूंजता रहा नगर
शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय मां वाग्देवी और जय जय सियाराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा।









