धार का भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पूजा-नमाज को लेकर दिए निर्देश… दोपहर 12 बजे तक पूजा, फिर होगी नमाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

धार का भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पूजा-नमाज को लेकर दिए निर्देश… दोपहर 12 बजे तक पूजा, फिर होगी नमाज

धार/खबर डिजिटल/विक्की राजपुरोहित/ धार के भोजशाला में बसंत पंचमी के मौके पर पूजा और नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से 12 बजे तक पूजा करने के लिए कहा है। इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। अखंड पूजा वाली याचिका पर फैसला सुनाया है। दरअसल हिंदू पक्ष ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर पूरे दिन अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए याचिका लगाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज यानि 22 जनवरी को फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने की।

हिंदू पक्ष ने दिनभर पूजन को कहा
हिंदू पक्ष ने कहा है कि बीते कुछ वर्षों से बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है। कल बसंत पंचमी है और सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, हवन और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। वहीं अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी व्यवस्था होगी, जैसा कि पिछले वर्षों में किया जाता रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-mla-golu-shukla-house-employee-suicide-case/

मस्जिद पक्ष ने फैसले पर जताई सहमति
सुप्रीम कोर्ट के सामने मस्जिद पक्ष के वकील ने कहा कि दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज के बाद परिसर खाली कर दिया जाएगा। हालांकि हिंदू पक्ष की ओर से यह सुझाव दिया गया कि नमाज शाम 5 बजे के बाद कराएं, ताकि पूजा निर्बाध संपन्न हो। इस पर मस्जिद पक्ष ने कहा कि जुमे की नमाज का समय बदला नहीं जा सकता। अन्य नमाजों के समय में बदलाव संभव है। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।

अलग-अलग रास्तों की होगी व्यवस्था
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नमाज के लिए विशेष क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही नमाज के लिए परिसर के भीतर ही एक अलग और विशेष क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जहां आने-जाने के लिए अलग प्रवेश और निकासी मार्ग होंगे, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही पूजा-पाठ भी ठीक से संपन्न हो। हिंदू समुदाय को भी बसंत पंचमी के अवसर पर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए परिसर में अलग स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=e2tU6Rxcwxs
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

धार का भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पूजा-नमाज को लेकर दिए निर्देश… दोपहर 12 बजे तक पूजा, फिर होगी नमाज | Khabar Digital | Khabar Digital