कटनी में डीआईजी अतुल सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सीसीटीवी व साइबर सेल का किया निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में डीआईजी अतुल सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सीसीटीवी व साइबर सेल का किया निरीक्षण

खबर डिजिटल कटनी --पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जिले के लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग प्रकरणों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत निरस्तीकरण तथा लघु अधिनियमों के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों—जिनमें अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा एवं शराब तस्करी प्रमुख हैं—की विस्तृत समीक्षा की गई।डीआईजी अतुल सिंह ने गंभीर एवं लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों से बिंदुवार चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं शरीर संबंधी अपराधों, नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।बैठक में सीएम हेल्पलाइन, आयोग, पीएचक्यू एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण, प्रभावी कांबिंग गश्त, स्थायी एवं फरारी वारंटों की तामीली तथा मर्ग, गुम इंसान व शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, सम्मन-वारंट तामीली, ऑनलाइन एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट, CCTNS रैंकिंग में सुधार तथा IRAD पोर्टल में डाटा फीडिंग को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।अपराध समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी अतुल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था और साइबर अपराधों के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कटनी पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की तथा साइबर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

“DIG Atul Singh Reviews Crime in Katni, Inspects CCTV & Cyber Cell”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में डीआईजी अतुल सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सीसीटीवी व साइबर सेल का किया निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital