डिजिटल पत्रकारिता पर केंद्रित पुस्तक ‘डिजिटल जर्नलिज्म: न्यू एरा’ का हुआ भव्य विमोचन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

डिजिटल पत्रकारिता पर केंद्रित पुस्तक ‘डिजिटल जर्नलिज्म: न्यू एरा’ का हुआ भव्य विमोचन

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन स्थित गौरांजनी सभागार में पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष, युवा पत्रकार एवं लेखक कृष्णकांत शुक्ला की नवीन पुस्तक ‘डिजिटल जर्नलिज्म: न्यू एरा’ Digital Journalism : New Era का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के साथ ही डिजिटल युग में पत्रकारिता की बदलती परिभाषाओं और जिम्मेदारियों को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं दूर संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक श्री गिरिजा शंकर, वरिष्ठ फिल्म संपादक द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप मुंबई की श्रीमती रेखा खान, ऐसोशिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मीडिया स्टडीज जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली की डॉ. अर्चना कुमारी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एसपी सिंह, अध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी सचिव श्री पंकज मिश्रा सहित  प्रशासनिक अधिकारी, जनसंपर्क विशेषज्ञ, मीडिया जगत और पत्रकारिता के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नई पीढ़ी के पत्रकारों को डिजिटल पत्रकारिता में नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ कदम रखने की प्रेरणा दी। साथ ही, पुस्तक की प्रमुख विशेषताओं को साझा करते हुए इसे पत्रकारिता शिक्षा में एक महत्वपूर्ण पुस्तक बताया है।

AI जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करती है पुस्तक

युवा पत्रकार व लेखक कृष्णकांत शुक्ला की पुस्तक वर्तमान समय में उभरती डिजिटल तकनीकों, सोशल मीडिया की भूमिका, फेक न्यूज़ की चुनौती और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करती है। यह किताब डिजिटल युग की पत्रकारिता को समझने का एक व्यावहारिक मार्गदर्शक है, जिसे मीडिया के विद्यार्थियों, पत्रकारों और डिजिटल कंटेंट निर्माताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी