Dindori News : जिला पंचायत अध्यक्ष-सीईओ विवाद पहुंचा पुलिस चौखट तक… टकराव की हदें पार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News : जिला पंचायत अध्यक्ष-सीईओ विवाद पहुंचा पुलिस चौखट तक… टकराव की हदें पार

डिंडोरी/शेलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी जिला मुख्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक तंत्र और जनप्रतिनिधि के बीच टकराव खुलकर सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिव्यांशु चौधरी के बीच 17 दिसंबर को हुई कहासुनी अब औपचारिक रूप से पुलिस जांच के दायरे में पहुंच गई है। मामला निर्माण कार्यों एवं मां की बगिया में लगाए जा रहे पौधों की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते विवाद का गंभीर रूप ले लिया।

सीईओ ने पुलिस थाने में की लिखित शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 12:15 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते सीईओ दिव्यांशु चौधरी के कार्यालय पहुंचे। सीईओ द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि वे उस समय अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की राशि शीघ्र जारी कराने को लेकर दबाव बनाना शुरू किया, जबकि इस विषय पर चर्चा के लिए 22 दिसंबर 2025 की तिथि पहले ही तय की जा चुकी थी, जिसकी जानकारी अध्यक्ष को पूर्व में दी जा चुकी थी।

ऊंची आवाज में बातचीत करने का आरोप
सीईओ के अनुसार, इसके बावजूद अध्यक्ष द्वारा ऊंची आवाज में बातचीत की गई, टेबल ठोकते हुए दबाव बनाया गया तथा शासकीय कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की गई। आरोप है कि इस दौरान अभद्र भाषा और गाली-गलौज का भी प्रयोग किया गया तथा धमकी दी गई कि “देखता हूं तुम कैसे काम करते हो।” घटना के समय कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी-कर्मचारियों—कौशल किशोर धुर्वे, सुधीर कुमार चौरसिया, प्रवीण कुमार गुप्ता, फूलचंद यादव, जी.पी. चौधरी, भागीरथ प्रसाद यादव, पंचम लाल बरमैया, जगमोहन यादव सहित अन्य—भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से विवाद और तीखा होता गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-illegal-felling-of-teak-trees-alleged-during-boundary-wall/

सार्वजनिक रुप से अपमान की बात
सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस घटनाक्रम से उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित महसूस हुआ है, और उनकी व्यक्तिगत व शासकीय प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है तथा जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीं, जिला पंचायत में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों ने भी सीईओ के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में समर्थन दर्ज कराया है।

मामला हुआ संवेदनशील
दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने भी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत में सीईओ पर एक जनप्रतिनिधि से अभद्रता करने और जानबूझकर अपमानित करने के आरोप लगाए गए हैं। इस प्रकार, दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

इनका कहना है
पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब जिले की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच उपजे इस विवाद में जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-asi-accused-of-rape-on-pretext-of-salary-hike/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dindori News : जिला पंचायत अध्यक्ष-सीईओ विवाद पहुंचा पुलिस चौखट तक… टकराव की हदें पार | Khabar Digital | Khabar Digital