घटिया निर्माण पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का दिया निर्देश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

घटिया निर्माण पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का दिया निर्देश

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के विकासखंड बजाग के ग्राम बिलाईखार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलाईखार में निर्माणाधीन नल-जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी में घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

खबर डिजिटल को मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से खबरें आ रही थीं कि ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई जा रही 75 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का छज्जा अभी से ही जर्जर और क्षतिग्रस्त हो कर लटक चुका है। मामले को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए थे।

Must Read: आज खंडवा, इंदौर और उज्जैन जाएंगे मुख्यमंत्री, देखें पूरा कार्यक्रम

​प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि ठेकेदार द्वारा किया गया निर्माण कार्य बेहद घटिया और गुणवत्ताहीन था। जिला प्रशासन ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग और जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जबलपुर के अधीक्षण यंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से संविदाकार पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने और उसे ब्लैकलिस्ट में डालने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Must Read: इलाज की चिंता खत्म! इन 5 सरकारी योजनाओं से मिल रहा लाखों रुपये तक का मुफ्त इलाज

​जिला प्रशासन ने कहा है कि जनता के हितों और उनकी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'जल जीवन मिशन' में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

​कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में जितने भी विकास और निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनमें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिलाईखार की घटना के बाद अब अन्य निर्माण कार्यों पर भी प्रशासन की नजर है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Must Read: सिर्फ ₹10,000 में करें MP से अमरनाथ यात्रा! जानें कम बजट में बाबा बर्फानी तक पहुंचने का तरीका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

घटिया निर्माण पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का दिया निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital