डिंडौरी कलेक्टर ने मिलेट्स क्वीन से की मुलाकात, जाना परिवार का हाल…

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी कलेक्टर ने मिलेट्स क्वीन से की मुलाकात, जाना परिवार का हाल…

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव / खबर डिजिटल/ मोटे अनाज (कोदो-कुटकी) की ब्रांड एम्बेसडर लहरी बाई से डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने परिवार का हाल जाना और तीन पीढ़ियों से चले आ रहे बीज संरक्षण को लेकर उनके काम की सराहना की।

यह भी पढ़ें –कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात - Khabar Digital

डिंडौरी कलेक्टर ने 'मिलेट्स क्वीन' लहरी बाई से साझा की विकास की राह
​
​डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत चाँड़ा (बजाग) के ग्राम सिलपिड़ी में प्रेरक दृश्य उस समय देखने को मिला जब डिंडौरी जिले की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अपनी पूरी प्रशासनिक टीम के साथ 'मिलेट्स क्वीन' और मोटे अनाज की ब्रांड एम्बेसडर लहरी बाई के घर पहुँचीं। कलेक्टर ने न केवल लहरी बाई के कार्यों को सराहा, बल्कि प्रोटोकॉल को किनारे रखकर उनके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की।

तीन पीढ़ियों का संघर्ष

​संवाद के दौरान लहरी बाई ने बताया कि मोटे अनाज (कोदो-कुटकी) को सहेजने का जुनून उनकी विरासत है। उन्होंने कहा, "यह मेरी तीसरी पीढ़ी है जो इस कार्य में लगी है। मेरी दादी का सपना था कि मोटे अनाज की खुशबू पूरे देश में फैले और लोग इसे खाकर स्वस्थ रहें।" ​कलेक्टर भदौरिया ने इस जज्बे को सलाम करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके इस मिशन में हर कदम पर साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "आपकी दादी का सपना अब अधूरा नहीं रहेगा, प्रशासन इसे साकार करने में आपका हरसंभव सहयोग करेगा।"

यह भी पढ़ें –अप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, श‍िक्षा मंत्री ने की घोषणा - Khabar Digital
​
152 प्रजातियों का अद्भुत 'बीज बैंक'

​निरीक्षण के दौरान लहरी बाई ने अपने घर में संचित मिलेट्स भंडार दिखाया, जिसमें 152 दुर्लभ प्रजातियों के बीज मौजूद हैं। ​वे किसानों को 1 किलो बीज निःशुल्क प्रदान करती हैं। ​फसल होने पर किसान उन्हें 1.5 किलो अनाज वापस करते हैं। ​इससे किसानों पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ता और विलुप्त हो रही प्रजातियाँ सुरक्षित रहती हैं।
​
लहरी बाई के इस नवाचार को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) प्रबंधक को निर्देश दिए कि लहरी बाई को स्व-सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुदान दिलाया जाए ताकि उनके अन्न प्रसंस्करण (Processing) को आधुनिक और बेहतर बनाया जा सके।

​लहरी बाई ने कहा, पहली बार कलेक्टर मेरे घर आई

​भावुक होते हुए लहरी बाई ने कहा, "मेरे जीवन में पहली बार कोई महिला कलेक्टर मेरे घर आई हैं। मेरा पूरा परिवार और गाँव इस सम्मान के लिए हृदय से आभारी है।" ​इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित जनजातीय कार्य विभाग और एनआरएलएम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडौरी कलेक्टर ने मिलेट्स क्वीन से की मुलाकात, जाना परिवार का हाल… | Khabar Digital | Khabar Digital