जिला अस्पताल में लगी आग, नर्सों की बहादुरी से बचीं कई जिंदगियां, 10 मिनट में पहुंचीं कलेक्टर

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला अस्पताल में लगी आग, नर्सों की बहादुरी से बचीं कई जिंदगियां, 10 मिनट में पहुंचीं कलेक्टर

डिंडोरी / खबर डिजिटल / शैलेश नामदेव/ जिला चिकित्सालय डिंडोरी के लेबर वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली के मुख्य बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से अचानक धुआं निकलने लगा। प्रसूति वार्ड में नवजात शिशु और माताओं की मौजूदगी के कारण स्थिति बेहद गंभीर थी। लेकिन स्टाफ नर्सों और महिला सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।

शाम करीब 5 बजे लेबर वार्ड के पावर स्विच से धुआं उठता देख ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स काजल जागेला और सिमरन कुशवाहा तुरंत हरकत में आईं। उन्होंने एक पल भी न गंवाते हुए मुख्य बिजली स्विच ऑफ कर दिया, ताकि करंट या आग आगे न फैले।

dindori-district-hospital fire
dindori-district-hospital fire

10 मिनट में जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर

इसी दौरान महिला सुरक्षा गार्ड ललित मरावी ने साहस दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र उठाया और आग पर तुरंत काबू पा लिया। इन तीनों महिलाओं की तत्परता से वार्ड में मौजूद सभी मरीज और नवजात पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया महज 10 मिनट में जिला अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने सीधे लेबर वार्ड का मुआयना किया और पूरी घटना की जानकारी ली। कलेक्टर के निर्देश पर बिजली विभाग ने तुरंत खराब सर्किट बदलकर नया सुरक्षित सर्किट लगा दिया।

डिंडोरी जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का कहना

कलेक्टर ने तीनों जांबाज महिलाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा-​"स्टाफ नर्सों और महिला सुरक्षा कर्मी की सतर्कता और सूझबूझ वाकई सराहनीय है। इनकी वजह से आज अस्पताल में एक बहुत बड़ी विपत्ति टल गई। ऐसी सजगता हर कर्मचारी के लिए प्रेरणा है।"

dindori-district-hospital news
dindori-district-hospital news

अस्पतालों का लिया जायजा

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन तीनों महिलाओं को आगामी राष्ट्रीय पर्व के मुख्य जिला समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के अन्य वार्डों का भी जायजा लिया। मरीजों से मिलकर दवाइयों और भोजन की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समय पर उपचार, डॉक्टर की देखरेख और मुफ्त दवाइयां मिलनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मानसून से पहले कलेक्ट ने दिये निर्देश

मानसून से पहले कलेक्टर ने बिजली विभाग और अस्पताल प्रबंधन को पूरे अस्पताल की वायरिंग और विद्युत सर्किट की पूरी जांच कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, विद्युत अधिकारी आर. बघेल, एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

38 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जिला अस्पताल में लगी आग, नर्सों की बहादुरी से बचीं कई जिंदगियां, 10 मिनट में पहुंचीं कलेक्टर | Khabar Digital | Khabar Digital