डिंडौरी में 7.60 करोड़ से संवरेगी पेयजल व्यवस्था: दो नई पानी की टंकियों का निर्माण जारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में 7.60 करोड़ से संवरेगी पेयजल व्यवस्था: दो नई पानी की टंकियों का निर्माण जारी

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द ही शहरवासियों को निजात मिलने वाली है। नगर परिषद द्वारा पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ₹7.60 करोड़ की लागत से दो विशाल पेयजल टंकियों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

​दो वार्डों में बन रही हैं टंकियां, सभी वार्ड होंगे लाभांवित

​पेयजल विस्तार योजना के तहत डिंडोरी के वार्ड क्रमांक 3 और वार्ड क्रमांक 15 में नई पानी की टंकियों का निर्माण जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों टंकियों के चालू होते ही नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित जल प्रदाय संभव हो सकेगा।

​नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि "इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के अंतिम छोर पर बसे घर तक शुद्ध और पर्याप्त पानी पहुंचाना है। निर्माण कार्य पूरा होते ही गर्मी और बारिश के दिनों में जलसंकट की समस्या खत्म हो जाएगी।"

​पाइपलाइन विस्तार के लिए खुदाई से आवागमन प्रभावित

​जलापूर्ति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, सड़कों की खुदाई की वजह से फिलहाल कई वार्डों में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

​आवागमन में बाधा:कांक्रीट की सड़कों से खुदाई में निकाली गई गिट्टी के ढेर और गड्ढों के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है। ​नगर परिषद का आश्वासन: आमजन को हो रही परेशानी पर खेद जताते हुए प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पाइपलाइन का कार्य पूर्ण होते ही सड़कों की मरम्मत कर उन्हें पुनः सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा।

​600 घरों में पहुंचे नल कनेक्शन, निरीक्षण लगातार जारी

​नगर परिषद अब तक क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 600 नए पेयजल कनेक्शन दे चुकी है। शेष बचे परिवारों को भी जल्द से जल्द नल कनेक्शन से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

​प्रशासन की ओर से टंकियों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। अब शहरवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह परियोजना कब तक पूरी होती है और उन्हें नल से जल की सुविधा मिलती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडौरी में 7.60 करोड़ से संवरेगी पेयजल व्यवस्था: दो नई पानी की टंकियों का निर्माण जारी | Khabar Digital | Khabar Digital