डिंडोरी में दबंगई, सरकारी जमीन पर कुआं पाटने का विरोध करने पर युवती को बाल पकड़कर घसीटा

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी में दबंगई, सरकारी जमीन पर कुआं पाटने का विरोध करने पर युवती को बाल पकड़कर घसीटा

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझियाखार से एक घिनौना और शर्मनाक मामला सामने आया है। कुछ दबंगों ने न केवल एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई 21 साल की एक युवती के साथ मानवता को शर्मसार करते हुए उसके बालों को पकड़कर बेरहमी से जमीन पर घसीटा। मामला कुछ यूँ हैं विवाद सरकारी जमीन पर बने एक कुएं को जेसीबी मशीन से जबरन पाटने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती (उम्र 21 वर्ष) ग्राम गन्नागुड़ा की रहने वाली है और कुछ दिनों पहले ही भोपाल से अपने घर लौटी थी। वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ मझियाखार रोड गन्नागुड़ा में अपने नाना दयाराम मरावी के मकान में रह रही है।

​युवती के माता-पिता ने घर के पास ही स्थित सरकारी जमीन पर एक कुआं खुदवाया था। पिछले कुछ दिनों से कुएं में मिट्टी धंसने की समस्या आ रही थी, जिसे ठीक करने के लिए परिवार के लोग कुएं के आसपास ईंटों की जुड़ाई करवा रहे थे। गुरुवार दोपहर को जब कुएं की जुड़ाई का काम चल रहा था, तभी गाँव के कुछ दबंग लोग वहां पहुंच गए।

​दोपहर करीब 1:00 बजे गांव के संतोष श्याम, लखन श्याम, पिच्चू गोड़, अजमेर पट्टा और शंकर पट्टा एक जेसीबी मशीन लेकर कुएं पर पहुंचे । उन्होंने आते ही जेसीबी ड्राइवर को कुएं को मिट्टी से पाटने का आदेश दे दिया। जब पीड़ित युवती और उसके माता-पिता ने इस बात का विरोध किया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए, तो आरोपी आगबबूला हो गए।

​आरोपियों का कहना था कि तुम लोगों ने 'सरकारी जमीन पर कुआं क्यों बनाया' कहते हुए परिवार को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
​शिकायत के मुताबिक, आरोपी अजमेर पट्टा ने सबसे पहले युवती को जोर से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद जब परिवार ने दोबारा जेसीबी को रोकने की कोशिश की, तो संतोष श्याम ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवती के बाल पकड़ लिए और उसे जमीन पर घसीटते हुए पीटा। बेटी को पिटते देख जब उसकी मां राधा बाई बीच-बचाव करने आईं, तो लखन श्याम और पिच्चू गोड़ ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं, अजमेर पट्टा ने युवती के पिता पर भी हमला कर दिया।

​चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोस में रहने वाले दीपक जैतवार बीच-बचाव करने दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी झूमाझटकी की। इस पूरे हंगामे के दौरान युवती का मोबाइल फोन भी हाथ से छूटकर नीचे गिर गया और टूट गया।

​इस बर्बर हमले में युवती और उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार गाड़ासरई थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। ​पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी संतोष श्याम, लखन श्याम, पिच्चू गोड़ और अजमेर पट्टा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ासरई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस