डिंडौरी: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुँची फायर ब्रिगेड

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुँची फायर ब्रिगेड

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, करंजिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामनगर तिराहे में बीती रात अचानक एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. इस हादसे में एक स्थानीय व्यापारी परिवार की वर्षों की कड़ी मेहनत और पूंजी पल भर में खाक हो गई. आग की लपटों ने दुकान में रखी लाखों रुपए की सामग्री को पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया, और दुकानदार बेबस होकर मूकदर्शक बनकर अपनी जिंदगी भर की कमाई को देखता रह गया।

प्राप्त ​जानकारी के अनुसार, रामनगर के निवासी संजय बांधव की किराना, मनिहारी, कपड़े और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानों के भीतर रखे कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और रोजमर्रा की अन्य वस्तुएं तेजी से आग की चपेट में आ गईं।

​रात के सन्नाटे में जब दुकान से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठती दिखीं, तो आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़े और अपने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है ।

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना देकर मदद मांगी गई थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची। जब तक फायर ब्रिगेड इस लंबी देरी के कारण तब तक मौके पर पहुंचती उसके पहले ही दुकानों में रखा अधिकांश कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। बाद में पहुँचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

​इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाँढास बंधाया ।विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से हरसंभव आर्थिक सहायता और उचित राहत राशि दिलवाने का भरोसा दिया है। इस संबंध में करंजिया थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
​इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन की लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है. जनपद पंचायत करंजिया के तहत आने वाली 42 ग्राम पंचायतों के 105 गाँवों में आज भी फायर ब्रिगेड जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधा उपलब्ध नहीं है।

​ ग्रामीणों ने बताया कि करंजिया क्षेत्र से जिला मुख्यालय डिंडौरी की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है ।ऐसे में जब भी किसी गाँव, खेत या दुकान में आग लगती है, तो डिंडौरी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है. वहाँ से गाड़ी आने में कम से कम डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है और इतने वक्त में सब कुछ जलकर राख हो जाता है ।

​गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण लोग बेबस होकर सिर्फ तमाशबीन बने रहते हैं। आपातकाल में ग्रामीण आज भी पानी, मिट्टी और घरेलू उपायों के भरोसे आग बुझाने का प्रयास करते हैं, जो पर्याप्त नहीं होते।

​स्थानीय बाजारों की छोटी-छोटी दुकानों में कपड़ा, किराना और इलेक्ट्रॉनिक जैसी ज्वलनशील सामग्रियां भरी रहती हैं, जहाँ एक दुकान की आग पूरी दुकानों को राख कर सकती है।

​स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि करंजिया जनपद स्तर पर कम से कम एक स्थायी दमकल वाहन और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में होने वाले ऐसे बड़े नुकसान से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडौरी: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुँची फायर ब्रिगेड | Khabar Digital | Khabar Digital