Dindori News: 2 साल से छप्पर के नीचे भविष्य गढ़ने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: 2 साल से छप्पर के नीचे भविष्य गढ़ने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से शिक्षा व्यवस्था की एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। विकासखंड समनापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालापुरी बसाहट, शिकारीटोला में सरकारी स्कूल का भवन न होने के कारण बच्चे पिछले दो वर्षों से खुले आसमान और घास-फूस के छप्पर के नीचे बैठकर शिक्षा लेने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को एक भावुक आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/line-of-leaders-at-narottam-mishras-residence/

​शिकारीटोला के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला का पुराना भवन शासन के आदेशानुसार दो साल पहले 'डिस्मेंटल' (ध्वस्त) कर दिया गया था। नियमतः पुराने भवन को तोड़ने के साथ ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन विडंबना यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी यहां ईंट की एक दीवार तक नहीं खड़ी की गई है।

​भीषण गर्मी और बारिश का डर

​वर्तमान में पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। ऐसे में टीन की चादरों या घास के छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ाई करना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ​"अभी तो तेज धूप और गर्म हवाओं से सब परेशान है, लेकिन दो महीने बाद जब बारिश शुरू होगी, तब बच्चों को बैठाना मुश्किल हो जाएगा। स्कूल में 50 से अधिक बच्चे दर्ज हैं, जिनकी सुरक्षा और भविष्य दांव पर लगा है।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-decision-mohan-yadav-big-announcements/

​कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने इस बात पर रोष जताया है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या नया भवन स्वीकृत किए बिना पुराने भवन को क्यों तोड़ा गया? पालकों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर बच्चों के बैठने के लिए जैसे-तैसे छप्पर की व्यवस्था तो की, लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है।
​
शिकारीटोला के समस्त निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ​शासकीय प्राथमिक शाला के नवीन भवन के निर्माण हेतु तत्काल राशि स्वीकृत की जाए। ​वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले निर्माण कार्य की नींव रखी जाए ताकि बच्चों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।​जब तक भवन नहीं बनता, तब तक बच्चों के बैठने के लिए किसी सुरक्षित सरकारी भवन या वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए।

PM Kisan Yojana 23th Kist: कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट - Khabar Digital

​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन मासूम बच्चों की पुकार सुनकर कब तक कार्रवाई करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dindori News: 2 साल से छप्पर के नीचे भविष्य गढ़ने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार | Khabar Digital | Khabar Digital