Dindori News: बेकाबू हाइवा ने कुचले 4 मवेशी, चालक फरार

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: बेकाबू हाइवा ने कुचले 4 मवेशी, चालक फरार

डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori News: मेंहदवानी, रविवार की दोपहर राजगढ़ी घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे बैठे चार मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में चारों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हाइवा क्रमांक MP 19 ZB 6863 मंडला जिले के चाबी क्षेत्र स्थित रेत खदान से रेत भरकर शहपुरा की ओर जा रहा था। राजगढ़ी घाट के पास पहुंचते ही बेकाबू हाइवा ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो मवेशी हाइवा के नीचे दब गए और दो सड़क पर गिर पड़े। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर मेहदवानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दो मवेशी हाइवा के नीचे बुरी तरह दबे थे। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकलवाया। पुलिस ने पशु चिकित्सक की टीम को बुलाकर चारों मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में और ग्रामीणों की मदद से सम्मान के साथ मवेशियों का अंतिम संस्कार करवाया। मेहदवानी थाना प्रभारी एस.एल. मरकाम ने बताया कि "अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।"

हादसे के बाद राजगढ़ी घाट क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर दिन-रात रेत से भरे हाइवा बहुत तेज रफ्तार से चलते हैं। पहले भी कई बार मवेशी और लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजगढ़ी घाट पर भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाई जाए और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और वाहन मालिक का पता लगा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dindori News: बेकाबू हाइवा ने कुचले 4 मवेशी, चालक फरार | Khabar Digital | Khabar Digital