Dindori News: धान खरीदी और बिजली मुद्दों पर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: धान खरीदी और बिजली मुद्दों पर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori News: डिंडोरी में खेती-किसानी से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से अटकी मांगों को लेकर जिलेभर का किसान वर्ग एक बार फिर मुखर हो उठा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले बुधवार को डिंडौरी जिले की तीनों तहसीलों—डिंडौरी, शहपुरा और बजाग—में एक साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने डिंडौरी में 15, शहपुरा में 18 और बजाग में 17 सूत्रीय मांगों का पुलिंदा प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर समस्याओं के जल्द निपटारे की सख्त चेतावनी दी है।

​तहसीलवार सौंपे गए ज्ञापन -

​प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के दौरान तीनों तहसीलों में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे: ​डिंडौरी तहसील: तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम रामबाबू देवांगन को ज्ञापन सौंपा।​शहपुरा तहसील: जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू की अगुवाई में अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया। ​बजाग तहसील: तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव के नेतृत्व में किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की।

​प्रमुख मांगें

​ज्ञापन के माध्यम से कृषि, बिजली, राजस्व, सहकारिता और शिक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है:
​धान उपार्जन सीमा 40 क्विंटल हो: जिले में किसानों की उत्पादन क्षमता को देखते हुए वर्तमान धान खरीदी सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की गई है।

​24 घंटे में बदला जाए ट्रांसफॉर्मर: ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने की मांग रखी गई। साथ ही वितरण केंद्रों पर 'ट्रांसफॉर्मर बैंक' बनाने पर जोर दिया गया।

​राजस्व नक्शे में दर्ज हो खेत का रास्ता: राजस्व अदालतों में लंबित बंटवारा, नामांतरण और त्रुटि सुधार के मामलों का निपटारा जल्द करने की मांग के साथ ही प्रत्येक किसान के खेत तक जाने वाले रास्ते को कृषि यंत्रों सहित राजस्व नक्शे में दर्ज करने की बात कही गई। फसल कटाई प्रयोग के दौरान मुनादी कराकर कुआं, तालाब, नहर व नदी से सिंचित भूमि को गिरदावरी में सही तरीके से दर्ज करने का आग्रह किया गया।

पीएम किसान सम्मान निधि से छूटे पात्र परिवारों के सदस्यों के नाम जोड़ने और पुनर्गठित पैक्स/लैम्प्स सहकारी समितियों का विभाजन कर उनके कार्यालय तुरंत शुरू कराने की मांग उठाई गई। ​शहपुरा के बिलगांव से खोंढ्रा सड़क की तत्काल मरम्मत, शासकीय मॉडल कॉलेज बझेरा का भवन तैयार होने के बाद पढ़ाई शुरू कराने, जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने तथा पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। पटवारियों की हड़ताल के कारण ठप पड़े राजस्व कार्यों का शीघ्र निराकरण कराने की मांग भी उठाई गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dindori News: धान खरीदी और बिजली मुद्दों पर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन | Khabar Digital | Khabar Digital