Poshan Vatika Scheme Corruption: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पोषण वाटिका, खेत बन गई जमीन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Poshan Vatika Scheme Corruption: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पोषण वाटिका, खेत बन गई जमीन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Poshan Vatika Scheme Corruption डिंडौरी - बजाग, मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'पोषण वाटिका' योजना जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गांव में कुपोषण मिटाने और महिलाओं-बच्चों को हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए जिस जमीन पर पोषण वाटिका बननी थी, वहां अब सरपंच के परिवार द्वारा निजी खेती की जा रही है।

यह हैं पूरा मामला

ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी में पोषण वाटिका निर्माण के लिए शासन द्वारा लगभग ढाई लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, इस राशि में से 50 हजार रुपये से अधिक खर्च भी दिखा दिए गए हैं।

लेकिन जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर वाटिका का नामोनिशान तक नहीं है। न कोई बाउंड्रीवाल दिखती है, न क्यारी और न ही सब्जियों के पौधे। जिस भूमि पर सरकार की मंशा के अनुरूप वाटिका का निर्माण होना था, वहां वर्तमान में सरपंच के परिवार द्वारा गेहूं और अन्य फसलों की खेती की जा रही है।

इस खुलासे के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत और चर्चा के बावजूद अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई।

Seoni Weather Update: तेज आंधी-तूफान संग बारिश, हाईवे पर गिरे पेड़ और बोर्ड - Khabar Digital

ग्रामीणों का कहना

जब राशि खर्च हो चुकी है तो पोषण वाटिका आखिर कहां बनी , क्या निर्माण कार्य हुआ भी या केवल कागजों में पूरा दिखा दिया गया, ढाई लाख के बजट का पैसा गया तो कहां गया, ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सरपंच, सचिव और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और जरूरतमंद लोग योजना के लाभ से वंचित हैं।

योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश शासन ने 'पोषण वाटिका' योजना कुपोषण के स्तर को सुधारने के लिए शुरू की थी। इसके तहत गांव में ही महिलाओं और बच्चों को ताजी, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था। लेकिन पडरिया डोंगरी में यह योजना जनहित के बजाय निजी लाभ का जरिया बन गई।

सचिन अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बजाग ने बताया कि "मामला संज्ञान में आया है। जानकारी प्राप्त हुई है कि पोषण वाटिका के निर्माण को लेकर शिकायतें हैं। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर कब कार्रवाई होती है।

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव संभव! रेस में कैलाश विजयवर्गीय से लेकर नरोत्तम मिश्रा शामिल - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Poshan Vatika Scheme Corruption: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पोषण वाटिका, खेत बन गई जमीन | Khabar Digital | Khabar Digital