8 साल में भी नहीं बने गरीबों के मकान, लापरवाह ठेकेदार पर गिरेगी प्रशासन की गाज

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

8 साल में भी नहीं बने गरीबों के मकान, लापरवाह ठेकेदार पर गिरेगी प्रशासन की गाज

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ डिण्डौरी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के काम में भारी देरी और अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने अपना सख्त रुख अपनाने का निर्णय ले लिया है। नगर परिषद ने आवास निर्माण की सुस्त रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। प्रशासन की इस सख्ती से निर्माण क्षेत्र से जुड़े ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

198 मकान आज भी अधूरे

​रिकॉर्ड के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 348 आवासों का निर्माण कार्य किया जाना था, जिसके आदेश 9 जनवरी 2017 को ही जारी कर दिए गए थे। हैरानी की बात यह है कि लगभग 8 साल बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 150 मकान ही बनकर तैयार हुए हैं। इनमें से भी मात्र 128 परिवारों को ही उनके घरों का कब्जा मिल सका है, जबकि 198 मकान आज भी अधूरे पड़े हैं।

यह भी पढ़ें – पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी

​नगर परिषद कार्यालय का कहना है कि इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी केवल 60 प्रतिशत काम होना ठेकेदार की घोर लापरवाही और मनमानी को दर्शाता है। राज्य स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में जिले की प्रगति रिपोर्ट खराब आ रही है, जिससे बड़े अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। बार-बार चेतावनी के बावजूद काम में सुधार न होना शासन की लोककल्याणकारी नीतियों में बाधा माना जा रहा है।

ठेकेदार को नोटिस जारी…

​प्रशासन ने नोटिस जारी कर ठेकेदार को अब अंतिम चेतावनी दे दी है। नगर परिषद ने संविदाकार को निर्देशित किया है कि दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। जबाव के लिए तय समय पर उपस्थित न होने या संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में ये सख्त कदम उठाए जाएंगे। ​ठेकेदार को किए जाने वाले कुल भुगतान बिल में से 10 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी।

प्रशासन का कहना - लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

​भविष्य में सरकारी काम न मिल सके, इसके लिए ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इसे सरकारी नियमों और अनुबंध की शर्तों की अवहेलना मानते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ​गरीबों के आशियाने के साथ खिलवाड़ और सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं करेगा, उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

8 साल में भी नहीं बने गरीबों के मकान, लापरवाह ठेकेदार पर गिरेगी प्रशासन की गाज | Khabar Digital | Khabar Digital