डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-हितकारी नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट जनसंपर्क कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने पूर्व प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ ही जनसंपर्क विभाग में कैमरामैन के रूप में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे नारायण प्रसाद सिंह एवं प्रदीप सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं समाचारों के जिम्मेदारीपूर्वक क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और जन-जन तक सही समय पर सूचनाएँ प्रसारित करने में जनसंपर्क टीम का योगदान सराहनीय रहा है।










