राजस्व कार्यों में डिंडौरी ने गाड़े झंडे, सीमांकन और नामांतरण में MP में हासिल किया पहला स्थान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजस्व कार्यों में डिंडौरी ने गाड़े झंडे, सीमांकन और नामांतरण में MP में हासिल किया पहला स्थान

​डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्य प्रदेश के राजस्व नक्शे पर डिंडौरी जिले ने अपनी ऐसी धमक जमाई है कि सूबे के बड़े-बड़े दिग्गजों की नजरें टिकी की टिकी रह गईं। सालों-साल तक कचहरियों में लटके रहने वाले जमीनी मुकदमों की भूलभुलैया को चीरते हुए, डिंडौरी प्रशासन ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर नीयत साफ हो और निगरानी कड़क, तो आम जनता की राह आसान होते देर नहीं लगती।

​सीमांकन का सिकंदर: प्रदेश में मिला पहला पायदान

​राजस्व के मोर्चे पर जारी ताज़ा रैंकिंग में डिंडौरी जिले ने जमीन के सीमांकन में पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान रैंक 1 हासिल कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। जहां कभी एक-एक इंच जमीन के नपने में महीनों बीत जाते थे, वहीं अब प्रशासनिक कसावट का ही नतीजा है कि सीमांकन के मामलों को रॉकेट की रफ्तार से सुलझाया जा रहा है।

​तीन मोर्चों पर डिंडौरी का रिपोर्ट कार्ड

​सीमांकन रैंक 1 पूरे मध्य प्रदेश में सबसे अव्वल

​बंटवारा रैंक 20 शीर्ष 20 जिलों में जगह मजबूत की

​नामांतरण रैंक 40 पारदर्शिता के साथ तेजी से निपटारे की राह पर

​कलेक्टर का कड़ा रुख और अफसरशाही पर कड़ा शिकंजा

​जिले को इस बुलंद मुकाम तक पहुंचाने में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया का कुशल नेतृत्व और सख्त मॉनिटरिंग सबसे अहम वजह बनी है। लगातार ली जा रही समीक्षा बैठकों ने सरकारी मशीनरी को 24x7 अलर्ट मोड पर ला दिया है।

​अधिकारियों को साफ हिदायत दी गई है कि आम जनता के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नतीजा यह है कि अब मामलों का निराकरण सीधे तय समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता से हो रहा है। जो काम पहले आम नागरिक के लिए सिरदर्द हुआ करता था, वही आज डिंडौरी मॉडल बनकर पूरे प्रदेश के लिए मिसाल पेश कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

राजस्व कार्यों में डिंडौरी ने गाड़े झंडे, सीमांकन और नामांतरण में MP में हासिल किया पहला स्थान | Khabar Digital | Khabar Digital