डिंडोरी हादसा: जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर कैप्सूल वाहन का कहर, 5 की मौत, एक घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी हादसा: जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर कैप्सूल वाहन का कहर, 5 की मौत, एक घायल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत किकरा तालाब के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार की देर रात अमरकंटक-जबलपुर नेशनल हाईवे पर काल बनकर आए एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (MP 19 G 9351) ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांचों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के लोग शामिल होने से गांवों में मातम का माहौल है।
​मिली जानकारी के अनुसार, परसवाह गांव के रहने वाले लोग लियारी गांव में आयोजित एक 'चौक' (पारिवारिक) कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वे सभी पिकअप वाहन (MP 65 ZD 1118) में सवार थे। देर रात करीब 12 बजे जैसे ही वे किकरा तालाब के पास पहुंचे, पिकअप का टायर अचानक पंक्चर हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और टायर बदलना शुरू किया। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी नीचे उतरकर सड़क किनारे सुरक्षित खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
​इसी बीच, अमरकंटक की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे खड़े इन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। रौंदने के बाद कैप्सूल चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे बनी एक मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को क्षतिग्रस्त करते हुए लगभग 300 मीटर दूर जाकर रुका। इस भीषण हादसे में दो लोग सड़क से करीब 10 फीट दूर जा गिरे।
​हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे, जो अलग-अलग गांवों के निवासी थे
​राजकरण वनवासी (35), पिता द्वारका वनवासी (निवासी परसवाह)
​बिहारी (50), पिता पवर सिंह (निवासी बरबे)
​बिहारी का पुत्र (32)
​पवन मरावी (35), पिता जयराम (निवासी परसवाह)
​बिसाहू धुर्वे (58), पिता मंगलू धुर्वे (निवासी झिरी)
​इस दुर्घटना में अजय (20), पिता कन्हैया, गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत कार्यों के निर्देश दिए:
​ मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस सहायता से तत्काल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रत्येक मृतक के परिवार को संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
​गाड़ासरई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश व मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परसवाह, बरबे और झिरी गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडोरी हादसा: जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर कैप्सूल वाहन का कहर, 5 की मौत, एक घायल | Khabar Digital | Khabar Digital