Dindori News: घर में घुसकर महिला की हत्या… नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की आशंका, इलाके में दहशत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: घर में घुसकर महिला की हत्या… नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की आशंका, इलाके में दहशत

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 6 में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी, वहीं उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

घर में नहीं थी हलतचल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 6 स्थित एक घर में लंबे समय तक कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख सन्न रह गई। बाथरूम के पास एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिला।

धारदार हथियार से की हत्या
मृतका की पहचान मोहिनी रहठा क्षेत्र की निवासी के रूप में बताई जा रही है। बताया गया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी और वह पिछले पांच महीनों से शाहपुरा में अपने परिचित के घर रह रही थी। प्रारंभिक जांच में संघर्ष के संकेत मिले हैं, जिससे आशंका है कि महिला ने हमलावरों का विरोध किया होगा। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-teonthar-civil-hospital-worker-death-safety-negligence/

गंभीर अवस्था में मिली नाबालिग
घटना के समय घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बेटी गंभीर अवस्था में मिली। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

एसपी कर रही मामले की निगरानी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह स्वयं मामले की निगरानी कर रही हैं। उनके निर्देश पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से पैरों के निशान और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान
थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। नाबालिग के साथ भी आपराधिक कृत्य की आशंका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

लोगों में फैला आक्रोश
घटना के बाद शाहपुरा क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=WzNiVGRk0Ow
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori News: घर में घुसकर महिला की हत्या… नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की आशंका, इलाके में दहशत | Khabar Digital | Khabar Digital