मजदूर के बेटे सत्या परधान की डॉक्यूमेंट्री, डिंडोरी के जंगलों से भोपाल फिल्म फेस्टिवल में हुई सेलेक्ट

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मजदूर के बेटे सत्या परधान की डॉक्यूमेंट्री, डिंडोरी के जंगलों से भोपाल फिल्म फेस्टिवल में हुई सेलेक्ट

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी ज़िले के सुदूर और जंगली आदिवासी इलाका के छोटे से गांव चिचरिंगपुर से निकलकर सतपाल सत्या परधान ने वह स्थान हासिल किया है, जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक साधारण मजदूर मां के बेटे सत्या परधान की पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म “GUDUM – A Folk Drum” (गुदुम - ए फॉक ड्रम), तो वहीं उमा वलाड़ी जो सुंदरपुर (समनापुर) से हैं और डिंडौरी की महिला डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं उनकी फिल्म "Gond Chitrakala" (गोंड चित्रकला) का चयन प्रतिष्ठित "द भोपाल फिल्म फेस्टिवल" के फाइनल शो के लिए किया गया है।

यह उपलब्धि न केवल सत्या परधान और उमा वलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे डिंडोरी ज़िले और क्षेत्रीय संस्कृति के लिए गर्व का विषय भी है।
ग्राम चिचरिंगपुर जैसे इलाके में, जहां आज भी नेटवर्क और तकनीकी सुविधाओं का भारी आभाव है वहां रहकर फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्र में कदम रखना आसान नहीं था। बावजूद इसके, सत्या परधान ने विपरीत परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और लगातार मेहनत करते रहे।पारंपरिक अपने वाद्ययंत्र गुडुम के साथ बनायें गये उनके रील्स खासे लोकप्रिय और चर्चित रहे यहीं से उनकी सिनेमाई सफर की शुरूआत हुई। उमा वलाड़ी कहती है कि महिला फिल्ममेकर बनना अपने आप में एक चुनौती है।

सीहोर जिले के बुधनी में छात्रवृत्ति घोटाले का आरोप, जांच की उठी मांग - Khabar Digital

सत्या ने सोशल मीडिया को अपनी आवाज़ बनाया। इंस्टाग्राम पेज @dindori_trend के माध्यम से वे डिंडोरी जिले की लोक संस्कृति, परंपराएं, जीवनशैली और अनसुनी कहानियों को रील्स और शॉर्ट फिल्मों के ज़रिए लोगों तक पहुंचाते रहे। इसी निरंतर प्रयास ने उन्हें डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण तक पहुंचाया।

लोक संस्कृति पर केंद्रित फिल्म

उनकी चयनित डॉक्यूमेंट्री “GUDUM – A Folk Drum” आदिवासी अंचल की पारंपरिक लोक वाद्य संस्कृति पर आधारित है, जो न केवल कला को दर्शाती है बल्कि उस समाज के संघर्ष, पहचान और आत्मसम्मान की कहानी भी कहती है।

सत्या परधान का कहना है कि यह उपलब्धि उनके सफर की शुरुआत है। वे भविष्य में एक सशक्त फिल्मकार बनकर अपनी मिट्टी, संस्कृति और कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि उनकी सफलता उनके माता-पिता , गांव और पूरे डिंडोरी ज़िले का नाम रोशन करे।

मुख्यमंत्री ने डबरा की घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख और घायलों को 1-1 लाख देने के दिये निर्देश – Khabar Digital

सतपाल सत्या परधान की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकती, अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। वही उमा वलाड़ी का कहना है कि traditional knowledge को फ़िल्म के जरिए डॉक्यूमेंट करना चाहती हूं, जिससे समुदाय की बात, कहानी-किस्से फिल्म के माध्यम से जीवित रहे और आने वाले पीढ़ी तक वो knowledge ट्रांसफर हो सके । मेरा यह मानना है कि फिल्म एक महत्वपूर्ण जरिए है जिससे हम लोगों के कल्चर की बात बहुत लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

सतपाल सत्या की कहानी उन तमाम युवकों के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी को अपनी सफलता का रोड़ा मानते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हो तो किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उज्जैन में महाकाल वन मेले का शुभारंभ, 11 से 16 फरवरी तक होगा आयोजन – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस