Dindori Weather: बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी...

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori Weather: बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी...

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori Weather: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले और आसपास के अंचलों में शुक्रवार की शाम प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। पिछले कई दिनों से जारी भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि चंद मिनटों में ही पूरा नजारा ही बदल गया। जिले में अचानक आए तीव्र चक्रवाती तूफान और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने एक तरफ जहां झुलसते लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं के थपेड़ों ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। आंधी-तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

काले बादल छाने लगे

​मौसम विभाग और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे सबसे पहले शाहपुरा और मेहदवानी विकासखंड के क्षेत्रों में घने काले बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया। इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे इस चक्रवाती आंधी-तूफान ने डिंडौरी जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही आंधी

​तूफान के दौरान हवा की रफ्तार इतनी भयानक थी कि वह 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी। तेज धूलभरी आंधी के कारण चारों तरफ धूल का गुबार छा गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता घटकर शून्य के करीब पहुंच गई। इस स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य मार्गों पर चल रहे वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए।

दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े । ​आंधी के तुरंत बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई इस झमाझम तेज बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य चौक-चौराहों और अंदरूनी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

टीन शेड हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़ गए

​स्थानीय निवासी ने बताया कि तूफान का असर इतना तगड़ा था कि सड़क किनारे और स्थानीय बाजारों में लगी छोटी दुकानों के टीन शेड हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़ गए। शहर के कई हिस्सों और ग्रामीण अंचलों में विशालकाय पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों और सड़कों पर गिर गईं। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर हैं। पेड़ गिरने से कई मुख्य रास्ते बंद हो गए, जिससे यातायात घंटों तक प्रभावित रहा।
​तेज आंधी और पेड़ों के गिरने से विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल

सुरक्षा के लिहाज से और कई जगहों पर लाइनें टूटने के कारण जिला मुख्यालय सहित दर्जनों ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। पूरा इलाका अचानक घने अंधेरे में डूब गया। हालांकि, चक्रवात और बारिश का वेग कम होते ही बिजली विभाग के लाइनमैन और तकनीकी टीमें सक्रिय हो गईं और शाम 6 बजे की गई लाईट देर रात 2 बजे तक आ पाई। फाल्ट सुधारने तथा आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चलता रहा।कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक बहाल न हो सकीं।

मौसम विभाग का कहना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश और ठंडी हवाओं के चलते जिले के तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शाम होते-होते मौसम बेहद सुहावना और ठंडा हो गया, किंतु इतनी बारिश होने के बाबजूद उमस में कोई कमी नहीं आयीं। रात्रि में लाईट न होने के कारण बहुत से लोग सड़कों पर टहलते नजर आयें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dindori Weather: बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी... | Khabar Digital | Khabar Digital