Flight Ticket Alert: 59 हजार रुपये तक पहुंचा इंदौर आने का हवाई किराया, दिवाली पर घर लौटना हुआ मुश्किल, जानें क्यों बढ़े दाम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Flight Ticket Alert: 59 हजार रुपये तक पहुंचा इंदौर आने का हवाई किराया, दिवाली पर घर लौटना हुआ मुश्किल, जानें क्यों बढ़े दाम

दिवाली पर घर लौटने का मन बना रहे लोगों की जेब पर इस बार हवाई सफर काफी भारी पड़ने वाला है. त्योहार नजदीक आते ही इंदौर की तरफ आने वाली उड़ानों के किरायों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. आम दिनों की तुलना में देश के प्रमुख शहरों से इंदौर आने का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ चुका है. उदाहरण के तौर पर, पुणे से इंदौर का टिकट जो प्री-बुकिंग में करीब 5,618 रुपये का मिलता था, वह अब दीपावली के मौके पर बढ़कर 16,263 रुपये तक पहुंच गया है.

बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई रूट पर भी आसमान छू रहे दाम

बेंगलुरु रूट पर स्थिति और भी हैरान करने वाली बनी हुई है. सामान्य एडवांस बुकिंग में 7,007 रुपये में मिलने वाला टिकट अब मांग और उपलब्धता के हिसाब से बहुत तेजी से महंगा हो रहा है. कुछ बुकिंग विकल्पों में इंदौर-बेंगलुरु रूट का किराया 59,000 रुपये तक दिखाया जा रहा है, जो सामान्य दर से करीब 8.4 गुना ज्यादा है. हालांकि, इस रूट पर औसतन नियमित उपलब्ध किराया 15,370 रुपये के आसपास बना हुआ है.

अन्य शहरों की बात करें तो हैदराबाद से इंदौर का किराया प्री-बुकिंग के 7,322 रुपये से बढ़कर 16,641 रुपये हो गया है. दिल्ली से आने वाले यात्रियों को 6,200 रुपये की जगह करीब 10,928 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं मुंबई से इंदौर की फ्लाइट का किराया भी 5,674 रुपये से उछलकर 12,520 रुपये तक पहुंच गया है.

भारी मांग और सीमित सीटों के कारण चढ़े दाम

ट्रैवल कारोबारी टीके जोश के अनुसार, दिवाली के आसपास दूसरे बड़े शहरों में काम करने वाले लोग भारी संख्या में अपने गृह नगर लौटते हैं. इस वजह से विमानों में सीमित सीटों के मुकाबले यात्रियों की मांग कई गुना बढ़ जाती है. जैसे-जैसे उपलब्ध सीटें कम होती जाती हैं, एयरलाइंस का सिस्टम किरायों में तेजी से इजाफा करने लगता है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Flight Ticket Alert: 59 हजार रुपये तक पहुंचा इंदौर आने का हवाई किराया, दिवाली पर घर लौटना हुआ मुश्किल, जानें क्यों बढ़े दाम | Khabar Digital | Khabar Digital