मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारी कर्मचारियों को दी महंगाई भत्ते की सौगात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  अधिकारी कर्मचारियों को दी महंगाई भत्ते की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेरे मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी, कर्मचारी बंधुओं.. दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को मंगलकामना, बधाई। राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई।

खासकर इसकी बधाई डबल तब हो जाती है। जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है।
1 नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई। इसके मध्य हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्य प्रदेश की सेवा सामान रूप से आगे बढ़ती जाए। इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। मेरे सभी अधिकारी कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा।

आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारी कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि हमारे द्वारा 46% महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा जो 14/03/2024 द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके आधार पर स्वीकृति महंगाई भत्ते की दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई है। मेरे राशि का भुगतान किस्तों में किया गया है। आप सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए। आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई मंगलकामनाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी