कटनी में मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- जिले में दवाओं की सुरक्षित और वैधानिक बिक्री सुनिश्चित करने के लिए औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमार निरीक्षण कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान शासकीय अस्पताल क्षेत्र, दुर्गा चौक, रोशन नगर और तिलक कॉलेज रोड सहित कई मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दवा भंडारण, लाइसेंस, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य वैधानिक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। कुछ प्रतिष्ठानों को आवश्यक दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी शेड्यूल दवा की बिक्री नहीं होगी। साथ ही बिना बिल दवा बेचना, एक्सपायरी दवाओं को बिक्री काउंटर पर रखना और फिजिशियन सैंपल का विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है।प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह कोई दवा न दी जाए तथा किसी भी प्रकार की कफ सिरप केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही बेची जाए।औषधि प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में दवाओं की बिक्री पर निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital