हाईवोल्टेज ड्रामा: शराबियों ने मंत्री और कलेक्टर की रोकी गाड़ी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हाईवोल्टेज ड्रामा: शराबियों ने मंत्री और कलेक्टर की रोकी गाड़ी

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ जिले के परसोरिया बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो शराबियों ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और कलेक्टर संदीप जी.आर. की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। घटना दोपहर करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान दोनों शराबी मंत्री और कलेक्टर की गाड़ी के सामने आ गए, और हाईवोल्टेज ड्रामा करना शुरु कर दिया।

खून से लथपथ था एक शराबी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों शराबी बस स्टैंड पर हंगामा कर रहे थे। इनमें से एक शराबी खून से लथपथ था, उसने ब्लेड से अपने सिर पर वार कर खुद को घायल कर लिया। दोनों नशे में चूर होकर कलेक्टर से 'न्याय' की मांग कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे उनकी बात समझना मुश्किल था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/senior-official-controversial-remarks-hindu-traditions/

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के दौरान कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मौके पर ही पुलिस को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन सानौधा थाना पुलिस समय पर नहीं पहुंची। करीब 20 मिनट बाद 112 डायल पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों शराबियों को काबू में लिया गया।

मौके पर जमा हो गई भारी भीड़
इस दौरान मंत्री और कलेक्टर दोनों को कुछ देर वहीं रुकना पड़ा, जिससे बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और कलेक्टर संदीप जी.आर. पड़रिया में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में आए दिन नशे में धुत लोगों द्वारा हंगामा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी कमजोर है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस