छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के चौकी अंतर्गत राहीवाडा गांव में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी फूलवती पति मनिराम उइके उम्र 55 वर्ष और बेटे शिवप्रसाद पिता मनीराम उइके उम्र 25 वर्ष को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र संदेह करता था, और आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता था, जिससे पत्नी परेशान हो गई थी। बुधवार की शाम जब पत्नी खेत से होकर घर लौटी, तो पति-पत्नी से और बेटे से झगड़ा कर मारपीट करने लगा। इसी से तंग आकर बेटे और पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी, पुलिस ने इस मामले में पत्नी और बेटे को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने 24 घंटे के मामले का खुलासा किया
घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी और टीआई और चौकी प्रभारी राहीवाडा गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रहे थे, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, और इसी बात को लेकर आए दिन उनके बीच विवाद होता था। इसी से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने मिलकर हत्या कर दी।
इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका
अमरवाडा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, दिव्या बिसेन, गुरमुख बघेल, सूरज सिंह, ओमकार, पीयुष, उमाशंकर की आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।









