2019 में सरकार बनी तो देश से बाहर होंगे घुसपैठिये : शाह

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

2019 में सरकार बनी तो देश से बाहर होंगे घुसपैठिये : शाह

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही वे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है। कभी वे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं तो कभी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले माओवादियों की तरफदारी करते हैं।

खुली आंखों से सपने देखते हैं राहुल

शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी खुली आखों से सपने देखते हैं। जमीनी हकीकत से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है। उनकी बातें आधारहीन और बचकाना होती हैं, जिनकी वजह से अक्सर उनका परिहास बनता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है। यहां नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए जो साहसिक अभियान चला है उसकी देशभर में सराहना हो रही है।

राज्य नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की स्थिति में है और इन सब का श्रेय यहां के मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति और पुलिस व सुरक्षा बलों के मनोबल को जाता है। दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार इनका मनोबल गिराने का काम कर रही है। यहां नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क को पकड़ा गया जो प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था, लेकिन कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाने लगी। उन्होंने ये भी कहा कि देश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी।

छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार

अमित शाह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और इस मिशन के लिए बूथ लेवल तक कार्यकर्ता जमकर पसीना बहा रहे हैं। यहां पीडीएस को लेकर जो काम हुआ है उसकी पूरे देश में सराहना हुई है और अन्य राज्यों की सरकारें भी छत्तीसगढ़ के पीडीएस मॉडल को फॉलो कर रही हैं। गरीबों के लिए आवास, किसानों को बोनस, युवाओं को रोजगार जैसे वादों पर भाजपा सरकार पूरी तरह खरी उतरी है। यहां अपने पिछले कामों के दम पर ही हम फिर से सरकार बनाएंगे, ऐसा मुझे भरोसा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी