मोबाइल से बाहर निकलकर खेलों के महत्व को समझें : एसडीएम बिशन सिंह गौड़

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

मोबाइल से बाहर निकलकर खेलों के महत्व को समझें : एसडीएम बिशन सिंह गौड़

घंसौर/खबर डिजिटल/मनोज नामदेव/ विकासखंड मुख्यालय घंसौर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "आरोह-2026" ग्रीष्मकालीन खेल एवं प्रशिक्षण शिविर में बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। भावा एकेडमी स्कूल खेल परिसर में संचालित इस शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है।

कलेक्टर अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदवानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे के निर्देशन में आयोजित इस खेल उत्सव में जिलेभर के बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

शनिवार को एसडीएम बिशन सिंह गौड़ ने भावा एकेडमी खेल मैदान पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

एसडीएम गौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन बच्चों के जीवन का बड़ा हिस्सा बन गया है, लेकिन शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्व समझना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। साथ ही बच्चों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में खेल प्रभारी शिवानी पराते द्वारा बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के लिए स्वल्पाहार एवं प्रोत्साहन पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मोबाइल से बाहर निकलकर खेलों के महत्व को समझें : एसडीएम बिशन सिंह गौड़ | Khabar Digital | Khabar Digital