निगमायुक्त राजकुमार खत्री का एक्शन, अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

निगमायुक्त राजकुमार खत्री का एक्शन, अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ शहर और शहरवासियों के हित के लिए नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह से नगर निगम के बुल्डोजर आदि मशीनी संसाधनों की मदद से लगातार अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा रोड चौड़ीकरण की जद में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाने की लगातार चल रही ऐतिहासिक कार्रवाई में रहवासियों का भी सहयोग मिल रहा है। रविवार को बीएस जैन परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनके मकानों, बुंदेला परिवार की मौजूदगी में उनकी बाउंड्रीवॉल सहित अन्य कई अतिक्रमण हटाए गए।

जनता का मिल रहा सहयोग
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि संविधान चौक से मोतीनगर तक जो सुव्यवस्थित रोड हेतु चौड़ीकरण और निर्माण होना है, उसकी पर्याप्त चौड़ाई के लिए रोड किनारे रहवासी अपना-अपना अतिक्रमण हटाकर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे बीएस जैन बगीचा के मकान और उसके सामने बने बीएस जैन के स्टॉफ क्वार्टर के अतिक्रमण सहित अन्य कई अतिक्रमणों को निगम बुलडोजर की मदद से हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान बी एस जैन परिवार द्वारा सहयोग करते हुए खप्पर, और छप्पर की टीन शेड आदि स्वयं हटवाएं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/fake-currency-racket-busted-in-khandwa-madrasa/

बिना पुलिस बल के हटा रहे अतिक्रमण
इसके साथ ही बताया गया कि इस रोड के रहवासियों ने मेरी अपील पर अपने-अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने का कार्य भी किया और कुछ लोगों द्वारा अभी भी हटाया जा रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि यह कार्य नगर और रहवासी नागरिकों के हित में है, यह बात यहां के जागरूक नागरिक समझते हैं, इसलिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम में स्थानीय रहवासियों का सहयोग मिल रहा है। मुझे निगम अमले के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के दलबल को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इस सड़क के चौड़ीकरण से आपके और आपके मोहल्ले के विकास के नए रास्ते खुलेंगे और यहां से गुजरने वालों को एक नया सागर देखने मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

निगमायुक्त राजकुमार खत्री का एक्शन, अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर | Khabar Digital | Khabar Digital