Dindori Sal Borer: डिंडौरी में 19.50 लाख साल बोरर कीट नष्ट, वन विभाग का Operation-Trap

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Dindori Sal Borer: डिंडौरी में 19.50 लाख साल बोरर कीट नष्ट, वन विभाग का Operation-Trap

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में जंगलों में साल के वृक्षों को गंभीर संकट आ गया है। इस संकट के पीछे का सबसे बड़ा कारण 'साल बोरर' कीट है। जिसके खिलाफ वन विभाग ने Operation-Trap 'ऑपरेशन ट्रैप' अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गयी। जिसमें डिंडौरी जिले के 8 प्रमुख संग्रह केंद्रों पर एकत्रित करीब 19 लाख 50 हजार हानिकारक कीटों का सुनियोजित प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया। इस पूरी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हरे-भरे जंगलों को पूरी तरह तबाह होने से बचाना है। क्योंकि 'साल बोरर' कीट जंगल के वृक्षों के नष्ट कर देते हैं।

​करंजिया में अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार

​वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ट्रैप' अभियान के तहत करंजिया संग्रहण केंद्र में ही अकेले 3 लाख 20 हजार साल बोरर कीटों को जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान डिंडौरी डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, मंडला डीएफओ एमएस मौर्य, स्थानीय सरपंच जमोंत्री बाई सहित कई जनप्रतिनिधि और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

लकड़ी के ढेरों के बीच कीटों को रखकर पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ जलाया गया तथा प्रशासनिक स्तर पर इसका पंचनामा तैयार कराया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निस्तारण की इस वैज्ञानिक प्रक्रिया से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

8 प्रमुख केंद्रों में जुटाए गए थे लाखों कीट

​जिले के विभिन्न परिक्षेत्रों से कीटों को एकत्र करने के लिए आठ मुख्य केंद्र बनाए गए थे। इनमें ​करंजिया, कबीर, जगतपुरा, चौरादादर, खारीडीह, गोपालपुर, गौराकन्हारी, ठांड पथरा ​ मुख्य रूप से शामिल हैं। ​तमाम केंद्रों से एकत्र कुल आंकड़ों का अंतिम सत्यापन पंचनामा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जा रहा है।

​क्या है 'ऑपरेशन ट्रैप' और कैसे हमला करता है साल बोरर ?

​वन विभाग द्वारा जंगलों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन ट्रैप' चलाया जा रहा है। वन विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की पहली बारिश के समय (लगभग 10 जून के आसपास) यह कीट पेड़ों से बाहर निकलते हैं। और ​पेड़ों को अंदर से खोखला कर देते हैं। ये कीट स्वस्थ साल के पेड़ों में प्रवेश कर छेद बनाते हैं और अंडे देते हैं।

कीटों का पूरा जीवन चक्र पेड़ के अंदर ही चलता है, जिससे विशालकाय पेड़ धीरे-धीरे अंदर से खोखला होकर सूख जाता है।
बारिश के मौसम में जब कीट दोबारा बाहर आते हैं, तो उन्हें आकर्षित कर पकड़ा जाता है और फिर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया जाता है ताकि नए पेड़ों में संक्रमण न फैले।

​1.46 लाख प्रभावित पेड़ों की कटाई शुरू, समय-सीमा तय

​कीटों के अत्यधिक प्रकोप से सूख चुके और संक्रमित हो चुके पेड़ों को हटाने के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद कटाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। पूर्व करंजिया, पश्चिम करंजिया और बजाग वन परिक्षेत्र के 113 कंपार्टमेंट में लगभग 1,46,784 प्रभावित साल के पेड़ों की पहचान की गई है, जिनकी कटाई की जा रही है।

वन विभाग ने प्रभावित पेड़ों की कटाई पूरी करने के लिए दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की है। वहीं, कटी हुई लकड़ियों के सुरक्षित परिवहन और डिपो निस्तारण के लिए जनवरी 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ​वन विभाग के इस सख्त कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि डिंडौरी के कीमती साल के जंगलों को इस विनाशकारी कीट के प्रकोप से पूरी तरह मुक्त कराया जा सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी