किसानों ने दी SDM कार्यालय घेराव और तालाबंदी की चेतावनी, 7 जुलाई को होगा आंदोलन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

किसानों ने दी SDM कार्यालय घेराव और तालाबंदी की चेतावनी, 7 जुलाई को होगा आंदोलन

त्यौंथर रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान संगठन ने 7 जुलाई 2026 को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में कलेक्टर रीवा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) त्योंथर एवं तहसीलदार त्योंथर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी गई है।

ज्ञापन में किसान संगठन ने आरोप लगाया है कि पूर्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक किसी भी बिंदु पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे किसानों में भारी आक्रोश है और संगठन आंदोलन के लिए मजबूर हो गया है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायत बरेठी स्थित राइस मिल के तीन शेड गिरने से प्रभावित गरीब मजदूरों और किसानों को मुआवजा दिलाने, बरेठी पंचायत में कथित पंचायत टैक्स बकाया की वसूली, बेलन नदी डीह-कोरांव मार्ग पर बन रहे पुल निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच, किसानों के खेतों से ली गई मिट्टी का भुगतान, अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा, अधिग्रहण से अतिरिक्त भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक तथा पावर ग्रिड परियोजना में किसानों को स्पष्ट मुआवजा नीति लागू करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा संगठन ने मांग की है कि जिन किसानों की किसान आईडी नहीं बनी है अथवा जो समिति का ऋण नहीं चुका पाने के कारण खाद नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें भी वेयरहाउस के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पात्र किसानों को खाद वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

किसान संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 जुलाई 2026 से पहले सभी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो उसी दिन एसडीएम कार्यालय का घेराव, धरना-प्रदर्शन एवं तालाबंदी की जाएगी। संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

किसानों ने दी SDM कार्यालय घेराव और तालाबंदी की चेतावनी, 7 जुलाई को होगा आंदोलन | Khabar Digital | Khabar Digital