छेड़खानी करने पर महिला व्यापारी ने BJP पार्षद को मार्केट में पीटा, महिलाओं ने लगाया ये आरोप, VIDEO VIRAL

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

छेड़खानी करने पर महिला व्यापारी ने BJP पार्षद को मार्केट में पीटा, महिलाओं ने लगाया ये आरोप, VIDEO VIRAL

खबर डिजिटल, भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अगल जगहों पर महिला अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार राजधानी भोपाल के मनीष मार्केट bhopal manish market में एक महिला व्यापारी ने BJP पार्षद की खुलेआम पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल वार्ड 48 के BJP पार्षद अरविंद वर्मा बहुत दिनों से महिला व्यापारी से जबरन वसूली और पैसा न छेड़खानी कर रहे थे। 29 सितंबर, रविवार की शाम बीजेपी पार्षद जब मनीष मार्केट में दोबारा महिला व्यापारी से वसूली करने पहुंचे तो महिला व्यापारी का सब्र टूट गया और पार्षद की पिटाई कर दी। 

BJP पार्षद की पिटाई का VIDEO VIRAL

महिला व्यापारी द्वारा  BJP पार्षद अरविंद वर्मा bjp parshad Arvind Verma के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने मामले को जानने के बाद गरीब महिला को परेशान करने और बीजेपी पार्षद द्वारा वसूली करने के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी ट्वीटर एक्स पर ट्रैग कर दिया और लोग पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़े - भोपाल में अतिथि शिक्षकों का महा आंदोलन: नियमितीकरण की मांग पर फिर गरजेगी आवाज

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कैंपियन स्कूल हॉकर्स कॉर्नर का है। आरोप है कि पारस मीणा के परिवार को Ward वार्ड 48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा परेशान कर रहे थे। साथ ही, महिलाओं से छेड़छाड़ भी की जा रही थी। इस अन्याय से तंग आकर (सास और बहू)  महिलाओं ने पार्षद को पकड़कर जमकर थप्पड़ मारे और उसकी पिटाई कर दी। वहीं उसके साथ आए एक साथी को भी स्टूल से मारा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय व्यापारी का कहना

मनीष मार्केट के स्थानीय व्यापारी ने बताया कि मार्केट में लंबे समय से जबरन वसूली की जा रही है। दिन में नगर निगम वसूली करते हैं। शाम को स्थानीय नेता गुंडई के बल पर पैस वसूलते हैं। पैसा न देने पर दुकान हटाने की धमकी देते हैं। पहले भी कई बार अवैध वसूली को लेकर विवाद हो चुका है। अब व्यापारियों ने एकजुट होकर पार्षद के खिलाफ आवाज उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि वे आगे भी इस तरह की गतिविधियों का विरोध करेंगे और न्याय की मांग करेंगे। 

ये भी पढ़े - मामा शिवराज ने किया था वादा, अब मोहन से आस लगाए अनशन पर बैठे मनीष!

थाने में भी पार्षद की गुंडई

महिलाओं द्वारा पिटाई के बाद दोनों पक्ष क्षेत्रीय थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी पार्षद की गुंडई सामने आई। थाने के अंदर ही पार्षद के समर्थकों ने महिलाओं से झुमाझटकी की और गालियां दीं।  हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज FIR registered कर लिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या पुलिस की ताकत इतनी कम हो गई है कि उनके सामने ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है? पुलिसकर्मियों के सामने ही महिलाओं को गाली देकर उनसे अभद्रता की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्षद का आरोप: "महिलाएं अपराधी घराने से, रंजिश में किया गया हमला"

भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा ने बताया कि पिटाई करने वाली महिलाएं अपराधी परिवार से संबंध रखती हैं। डेढ़ साल पहले उन्होंने इन महिलाओं के अवैध कब्जे पर कार्रवाई कराई थी, और इसी रंजिश के चलते महिलाओं ने उन पर हमला किया।

महिला कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पार्षद की पिटाई का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सास और बहू को पार्षद को पीटते हुए देखा जा सकता है। इसमें पार्षद महिलाओं की पिटाई से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आ रहे हैं।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी