Rewa News : जिला विकास एवं सलाहकार समिति जिले को देगी विकास के नए आयाम - प्रभारी मंत्री

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa News : जिला विकास एवं सलाहकार समिति जिले को देगी विकास के नए आयाम - प्रभारी मंत्री

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम ने कहा कि यह समिति जिले के विकास को नया आयाम देगी। समिति जिले के विकास के लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ समस्याओं को हल करने पर भी विचार मंथन करेगी। समिति के सदस्य सही तथ्यों के साथ अपनी बात रखें। बैठक में जिले के विकास से जुड़ी समस्याएं बताने के साथ-साथ उसे हल करने का सुझाव भी दें। समिति की आगामी बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अधोसंरचना विकास के मुद्दे की चर्चा की जाएगी। इससे जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ बैठक में शामिल होंगे।

प्रभारी मंत्री ने दी जानकारी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज सरकार के दो वर्ष पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। इन दो वर्षों में रीवा जिले और प्रदेश को विकास की कई सौगातें मिली हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हम सब बधाई देते हैं। हर जिले की अपनी विशेषताएं हैं। उनके अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसलिए समिति में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। समिति में शामिल विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ सदस्य जिले के विकास के लिए उपयोगी सुझाव दें। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ जिले का विकास हो, ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/male-surgical-ward-toilet-closed-at-satna-district-hospital-patients-forced-to-use-female-washroom/

विधायक दिव्यराज सिंह ने की मांग
बैठक में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह ने सिरमौर से डभौरा और सिरमौर से कलवारी सड़क निर्माण के भू अर्जन कार्य में तेजी तथा डभौरा के आसपास औद्योगिक विकास केन्द्र बनाने के लिए जमीन आवंटन का सुझाव दिया। विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा ने आगामी बैठक में ग्रामीण विकास विभाग पर चर्चा तथा समिति में महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का सुझाव दिया। विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति ने गंगेव क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर अमल, लालगांव में थाना खोलने तथा हिनौती गौधाम के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित करने की मांग रखी। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति बहुल बस्तियों में सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी ने अधूरे अटल सरोवरों का निर्माण पूरा कराने का सुझाव दिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की दवाओं की सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति, गुढ़ थाने के परिसीमन, जिले में आयुष हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने, बहुती नहर का निर्माण पूरा कराने तथा सड़कों के किनारे वृक्षारोपण के सुझाव दिए।

कार्ययोजना की जाएगी तैयार - कलेक्टर प्रतिभा पाल
बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समिति के गठन के उद्देश्यों के गठन की जानकारी देते हुए कहा कि समिति जिले की आवश्यकताओं के अनुसार कार्ययोजना तैयार करेगी। जिले में कौशल विकास, लोकल फार वोकल तथा शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी यह समिति करेगी। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ अजय सिंह, जनपद अध्यक्ष सिरमौर रवीना साकेत, राजेश पाण्डेय, विवेक दुबे, डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, कुंवर बहादुर सिंह, रावेन्द्र मिश्रा तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में डीआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-mla-siddharth-tiwari-meets-cm-mohan-yadav-extends-greetings-on-two-years-of-government/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Rewa News : जिला विकास एवं सलाहकार समिति जिले को देगी विकास के नए आयाम - प्रभारी मंत्री | Khabar Digital | Khabar Digital