पूर्व विधायक गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, गुजरात–महाराष्ट्र सहित चार प्रांतों की जिम्मेदारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पूर्व विधायक गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, गुजरात–महाराष्ट्र सहित चार प्रांतों की जिम्मेदारी

खबर डिजिटल कटनी -- मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पूर्व विधायक और संघ पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार को भारत तिब्बत सहयोग मंच में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसके अंतर्गत गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और देवगिरी जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक क्षेत्र शामिल हैं।गौरतलब है कि गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और सामाजिक व संगठनात्मक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान में वे भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है।यह नियुक्ति भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं मंच के पालक अधिकारी माननीय रूपेश जी तथा मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय पंकज जी के मार्गदर्शन में की गई है।भारत तिब्बत सहयोग मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रवर्तित संगठन है, जो तिब्बत की आज़ादी, कैलाश–मानसरोवर की मुक्ति तथा 1962 के युद्ध में चीन द्वारा कब्ज़ाई गई भारतीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए वर्षों से संघर्षरत है। देशभर में इस विषय को लेकर निरंतर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।राजू पोद्दार को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने पर मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यह संदेश भी दोहराया—“तिब्बत की आज़ादी भारत की सुरक्षा है। चीन की सीमा चीन की दीवार तक है, शेष क्षेत्र चीन का अवैध कब्ज़ा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

पूर्व विधायक गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, गुजरात–महाराष्ट्र सहित चार प्रांतों की जिम्मेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital