उज्जैन/खबर डिजिटल/ जिले के बड़नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल का गुरुवार को जन्मदिन था, उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया था। भजन संध्या भी रखी गई थी। इसी दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके कारण खुशी की पल में अजीब स्थिति पैदा हो गई।
दोनों पक्ष आपस में भिड़े
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में गुरुवार देर रात कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल के जन्मदिन की पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। तेजाजी चौक पर दो युवा गुटों के बीच हिंसक झगड़ा हुआ, जिसमें लाठी-डंडे और लात-घूंसों का इस्तेमाल किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है।
एक दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूंसे, लाठी-डंडे
मा्रपीट के दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लाठियां और डंडे बरसाए गए। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूर्व विधायक मुरली मोरवाल का बयान
मामले को लेकर पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा कि मारपीट करने वालों से उनका कोई लेन-देन नहीं है, और घटना स्थल भी बहुत दूर था। उन्होंने पुलिस को खुद घटना की सूचना दी। वहीं अब पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।









